आर्थिक सर्वे 2024-25 में वित्त वर्ष 2025 और 2026 में जीडीपी की वृद्धि दर क्रमश: 6.4% व 6.3-6.8% रहने का अनुमान लगाया गया है। सर्वे के अनुसार, खुदरा महंगाई दर वित्त वर्ष 2024 में 5.4% से घटकर अप्रैल-दिसंबर 2024 में 4.9% रह गई है। बकौल सर्वे, भारतीय शेयर बाज़ार ने उभरते बाज़ारों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।