आर्थिक सर्वे के मुताबिक भारत में क्यों बढ़ रही हैं खाद्य पदार्थों की कीमतें?
आर्थिक सर्वे 2023-24 के अनुसार, मौसम से जुड़ी घटनाओं, जलाशयों के घटते स्तर और फसलों के क्षतिग्रस्त होने से कृषि क्षेत्र को हुए नुकसान से पिछले 2 वर्षों में खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ी हैं। उत्पादन घटने से दाल की कीमतें भी बढ़ी हैं। बकौल सर्वे, कृत्रिम गर्भाधान में कमी और पशु आहार की कीमतें बढ़ने से दूध महंगा हुआ।