आरोपी भाग जाता तो विपक्ष कहता कि हमने भगाया: बदलापुर एनकाउंटर पर महाराष्ट्र के CM
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बदलापुर यौन उत्पीड़न केस के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत को लेकर विवाद के बीच कहा है, "अगर वह भाग जाता तो विपक्ष आलोचना करता और कहता कि हमने उसे भगाया।" उन्होंने कहा, "पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। मुठभेड़ में पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमें पुलिस का समर्थन करना चाहिए।"