जलगांव (महाराष्ट्र) में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी समेत अन्य लड़कियों से हुई छेड़छाड़ के मामले पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, "इस घटना में एक विशिष्ट पार्टी के पदाधिकारी शामिल हैं। मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।"