आर प्रग्नानंदा ने विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश डी को हराकर जीता टाटा स्टील मास्टर्स टूर्नामेंट

ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंदा ने विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश डी को टाईब्रेक में हराकर टाटा स्टील मास्टर्स 2025 टूर्नामेंट जीत लिया है। दोनों खिलाड़ी अपने आखिरी दौर के मैच हार गए और उनका अभियान 8.5-8.5 अंक पर खत्म हुआ। गुकेश अपने आखिरी दौर में अर्जुन एरिगैसी से हारे जो विश्व चैंपियन के रूप में क्लासिकल चेस में उनकी पहली हार है।