आर्मी चीफ ने दी पाकिस्तान को नक्शे से मिटाने की चेतावनी
आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने सैनिकों से बातचीत में कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर 2.0 हुआ तो भारतीय सेना पहले जैसा संयम नहीं बरतेगी और हो सकता है कि पाकिस्तान को नक्शे से मिटा दे। उन्होंने कहा, "हो सकता है कि पाकिस्तान को सोचना पड़े कि अगर उसे नक्शे में बने रहना है तो उसे आतंकवाद का संरक्षण रोकना होगा।"