आर्मी चीफ ने युवा अफसरों के साथ 12 सेकेंड में लगाए 18 पुशअप्स, वायरल हुआ वीडियो
देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड के बाद आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने युवा अफसरों के साथ 12 सेकेंड में 18 पुशअप्स लगाए और उनका वीडियो वायरल हुआ है। यह पल युवा अफसरों के लिए प्रेरणा और जोश से भर देने वाला रहा। अकादमी से 491 भारतीय और 34 विदेशी कैडेट पास आउट हुए हैं।