आर्मी में 30 साल सेवा देने के बाद रिटायर्ड कर्नल ने मनाली में उगाए 11 टन ऑर्गेनिक सेब
भारतीय सेना में 30 वर्षों तक सेवा देने के बाद रिटायर्ड कर्नल दिव्य ठाकुर ने मनाली (हिमाचल प्रदेश) में नए मिशन के तहत प्राकृतिक खेती शुरू की है। उन्होंने अपनी मेहनत से बंज़र ज़मीन को फिर से हरा-भरा किया और उसपर ऑर्गेनिक सेब का बागान बना दिया। रिटायर्ड कर्नल ने जुलाई 2025 में 11 टन ऑर्गेनिक सेब उगाए हैं।