बिहार की पूर्व शिक्षिका वीणा देवी ने बेटे संग बेंगलुरु में होम किचन से छठ प्रसाद 'ठेकुआ' बेचने की शुरुआत की थी। आज उनका ब्रैंड 'MomsMade' ₹15-करोड़ की कंपनी बन चुका है। वेंचर कैपिटल फर्म 'All In Capital' के को-फाउंडर आदित्य सिंह के मुताबिक, अभिनेता आर. माधवन द्वारा ब्रांड का वीडियो शेयर किए जाने पर बिक्री रातों-रात दोगुनी हो गई।