inshorts

आर्मेनिया में टीवी पर बहस के दौरान मेहमानों के बीच चले लात-घूंसे

आर्मेनिया के सरकारी टेलीविज़न पर विपक्षी आंदोलन को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के दौरान दो मेहमानों के बीच मारपीट हो गई। एक पत्रकार और एक विश्लेषक ने लाइव प्रसारण के दौरान एक-दूसरे पर घूंसे और लातें बरसाईं। इसके बाद शो के एंकर और क्रू के सदस्य बीच-बचाव करने और दोनों को अलग करने के लिए दौड़े।