वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बने दिल्ली की टीम के कप्तान

दिल्ली ऐंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट असोसिएशन ने वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीणू मांकड़ ट्रॉफी के लिए दिल्ली अंडर-19 टीम का कप्तान नियुक्त किया है जबकि अर्नव बुग्गा उपकप्तान बने हैं। यह टूर्नामेंट 8 अक्टूबर से विशाखापट्टनम में होगा। आर्यवीर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ सीरीज़ में भारतीय टीम से डेब्यू कर चुके हैं।

Load More