आरआर और एलएसजी के मैच के दौरान टूटकर मैदान में गिरा स्पाइडरकैम केबल
जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में रविवार को आरआर और एलएसजी के आईपीएल 2024 के मैच के दौरान स्पाइडरकैम केबल टूटकर मैदान में गिर गया जिसके बाद मैच को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। आरआर की पारी के पहले ओवर में ही ऐसा हुआ था। वहीं, स्पाइडरकैम केबल को समेटते कर्मचारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।