एशिया कप-2022 में पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या की मैच जिताऊ पारी के बाद राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने ऑल-राउंडर की पहले व बाद की तस्वीरें शेयर कीं। एक में हार्दिक को 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ स्ट्रेचर पर ले जाया जा रहा है जबकि दूसरी में वह रविवार को जश्न मना रहे हैं। बकौल आरआर, "वक्त बदल दिया...जज़्बात बदल दिए।"