आरएएस में चयनित होने वाली महिला सफाईकर्मी को एसीबी ने रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार
राजस्थान एसीबी ने आरएएस में चयनित होने वाली सफाईकर्मी आशा कंडारा को ₹1.75 लाख की रिश्वत संग गिरफ्तार किया है। एसीबी के डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा के अनुसार, जयपुर हेरिटेज नगर निगम की कर्मी आशा सफाईकर्मी के पद पर भर्ती कराने के लिए लोगों से रुपए ले रही थी। एसीबी ने आशा के बेटे व दलाल को भी पकड़ा है।