inshorts

आरएसएस व तालिबान की तुलना वाले बयान को लेकर जावेद अख्तर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मुंबई पुलिस ने तालिबान और आरएसएस की तुलना वाली टिप्पणी को लेकर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ सोमवार को एक एफआईआर दर्ज की। एक अधिकारी के अनुसार, वकील संतोष दुबे की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया। वकील ने आरएसएस के खिलाफ कथित रूप से 'झूठी और अपमानजनक' टिप्पणियों के लिए अख्तर को कानूनी नोटिस भेजा था।