आरक्षण की मांग कर रहे माली समुदाय ने आंदोलन को किया स्थगित, 12 दिनों से कर रहे थे प्रदर्शन

राजस्थान में सरकारी नौकरियों व शैक्षणिक संस्थानों में अलग से 12% आरक्षण की मांग कर रहे माली समुदाय ने अपने आंदोलन को स्थगित कर दिया है। समुदाय ने राज्य के ओबीसी आयोग संग बैठक के बाद मंगलवार को इस बात की घोषणा की। गौरतलब है, माली समुदाय के लोग अपनी मांगों को लेकर 12 दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे।