आरजी कर केस में दोषी को मृत्युदंड की मांग को लेकर CBI ने कलकत्ता हाईकोर्ट में की अपील
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की रेप-हत्या के मामले के दोषी संजय रॉय के लिए मृत्युदंड की मांग करते हुए शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में अपील की। कोर्ट ने कहा कि 27 जनवरी को सीबीआई की अपील पर सुनवाई की जाएगी। इस मामले में संजय रॉय को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई है।