आरजेडी आईटी सेल इंचार्ज का दावा- ईवीएम हैकर्स को बिहार राजभवन में ठहराया गया; केस दर्ज

आरजेडी आईटी सेल इंचार्ज नीतेश कार्तिकेय ने 'X' पर दावा किया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर बिहार राजभवन में 2 ईवीएम हैकर्स को ठहराया गया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के प्रधान सचिव ने ईओयू को पत्र लिखकर दावे को तथ्यहीन-भ्रामक बताया है। ईओयू ने राजभवन के कहने पर मामले में केस दर्ज किया है।

Load More