बिहार की भभुआ सीट से आरजेडी विधायक भरत बिंद शुक्रवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ विधानसभा पहुंचे और सत्ता पक्ष (एनडीए) के विधायकों के साथ जाकर बैठ गए। इससे पहले बिहार में मंगलवार को कांग्रेस के विधायक मुरारी प्रसाद गौतम व सिद्धार्थ सौरव और आरजेडी की विधायक संगीता कुमारी ने पाला बदला था।