आरपीएफ के ASI ने यूपी में फांसी लगाकर की खुदकुशी, ₹65 लाख का ले रखा था कर्ज़

झांसी (यूपी) में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के 57-वर्षीय एएसआई भगवानदास वर्मा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। एएसआई के बेटे पवन के अनुसार, पिता ने बैंक व साहूकारों से करीब ₹60 लाख-₹65 लाख का कर्ज़ ले रखा था जिसे चुकाने को लेकर वह परेशान रहते थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।