inshorts

आर.पी. सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए चुनी अपनी भारतीय प्लेइंग इलेवन

पूर्व भारतीय पेसर आर.पी. सिंह ने एशिया कप-2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए अपनी भारतीय प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने रोहित शर्मा व के.एल. राहुल को ओपनर जबकि ऋषभ पंत को बतौर विकेटकीपर चुना है। विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान या रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह अन्य खिलाड़ी हैं।