आरबीआई ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगा जो रूस पर प्रतिबंधों के खिलाफ हो: शक्तिकांत दास

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आरबीआई ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगा जो रूस पर वैश्विक प्रतिबंधों की भावना के खिलाफ हो। वहीं, उन्होेंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध भारत के आर्थिक पुनरुद्धार को धीमा कर सकता है। गौरतलब है, आरबीआई ने जीडीपी वृद्धि का अनुमान 7.8% से घटाकर 7.2% कर दिया है।