आरबीआई की बैठक में ई₹ के बारे में पता चला, इसके ज़रिए फल खरीदे: आनंद महिंद्रा

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने बुधवार को कहा कि उन्हें आरबीआई के बोर्ड की बैठक में डिजिटल रुपए (ई₹) के बारे में पता चला। उन्होंने ट्वीट किया, "बैठक के बाद मैं फल विक्रेता बच्चे लाल साहनी के पास गया जो इसके ज़रिए (ई₹) भुगतान लेने वाले पहले कुछ व्यापारियों में से एक हैं।" बकौल महिंद्रा, उन्होंने ई₹ के ज़रिए अनार खरीदे।

Load More