आरबीआई के मुंबई ऑफिस गए बिल गेट्स, गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ कई मुद्दों पर की चर्चा
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स मंगलवार को रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के मुंबई कार्यालय गए और आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर आरबीआई के ट्विटर हैंडल ने लिखा, "गेट्स ने दास के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की।"