आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए 2022-23 में भारत की जीडीपी वृद्धि 7.2% रहने का अनुमान जताया जबकि पिछला अनुमान 7.8% का था। आरबीआई ने 2022-23 की पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि 16.2%, दूसरी तिमाही में 6.2%, तीसरी तिमाही में 4.1% और चौथी तिमाही में 4% रहने का अनुमान लगाया है।