आरबीआई ने डिजिटल पेमेंट से जुड़ी जानकारी के लिए 24×7 हेल्पलाइन 'डिजिसाथी' की लॉन्च
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने फीचर फोन के ज़रिए यूपीआई डिजिटल पेमेंट से संबंधित जानकारी पाने के लिए 24×7 हेल्पलाइन 'डिजिसाथी' लॉन्च की है। टोल-फ्री नंबर 14431 या 18008913333 पर कॉल या चैट के ज़रिए कोई भी कभी भी 'डिजिसाथी' हेल्पलाइन का उपयोग कर सकता है। अभी यह 2 भाषाओं (अंग्रेज़ी और हिंदी) में उपलब्ध है।