आरबीआई ने ब्रिटेन से अपना 100 टन सोना भारत में किया ट्रांसफर: रिपोर्ट
'टीओआई' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीआई ने ब्रिटेन से अपना 100 टन सोना भारत में ट्रांसफर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 1991 के बाद यह पहली बार है जब इतने बड़े पैमाने पर सोना भारत के भंडार में आया है। मार्च 2024 तक आरबीआई के पास कुल 822.1 टन सोना था जिसमें से 413.8 टन विदेशों में जमा था।