आरबीआई ने मुथूट व्हीकल फाइनेंस, एको इंडिया का प्राधिकरण प्रमाणपत्र किया रद्द

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को दो भुगतान प्रणाली ऑपरेटरों (पीएसओ)- मुथूट व्हीकल व एसेट फाइनेंस और एको इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज़ के प्राधिकरण प्रमाणपत्र (सीओए) नियामक आवश्यकताओं का पालन न करने के कारण रद्द कर दिए। बकौल आरबीआई, "सीओए के रद्द होने के बाद...ये कंपनियां प्रीपेड भुगतान लिखतों को जारी करने और उनके संचालन का कारोबार...नहीं कर सकती हैं।"