आरबीआई ने विभिन्न बाज़ारों के लिए बढ़ाए ट्रेडिंग के घंटे, जारी की नई टाइमिंग
आरबीआई ने विभिन्न बाज़ारों के लिए ट्रेडिंग के घंटे बढ़ा दिए हैं जो 12 दिसंबर से लागू होंगे। इनमें कॉल/नोटिस/टर्म मनी, कमर्शियल पेपर, सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉज़िट के साथ-साथ रुपी इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स के लिए बाज़ार के घंटे शामिल हैं। गौरतलब है, कोविड-19 को देखते हुए 7 अप्रैल 2020 से विभिन्न बाज़ारों के लिए कारोबारी सत्र का समय बदला गया था।