आरबीआई ने सहकारी समितियों के नाम में 'बैंक' शब्द के इस्तेमाल को लेकर किया सतर्क

आरबीआई ने सहकारी समितियों के नाम में 'बैंक' के इस्तेमाल और नॉन-मेंबर्स से जमा स्वीकार करने को लेकर सोमवार को लोगों को सतर्क किया। केंद्रीय बैंक ने कहा कि बैंकिंग नियमन अधिनियम 1949 में संशोधन के बाद कोई भी सहकारी समिति आरबीआई की पूर्वानुमति के बिना 'बैंक, बैंकर या बैंकिंग' शब्द का इस्तेमाल अपने नाम में नहीं कर सकती।