आरसीबी के खिलाड़ियों ने कोहली के साथ किया प्रैंक, टिम डेविड ने छिपाया उनका बल्ला

आईपीएल-2025 में आरआर के खिलाफ जीत के बाद आरसीबी के खिलाड़ियों ने पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ प्रैंक किया। आरसीबी के ऑलराउंडर टिम डेविड ने कोहली का बल्ला अपनी किट बैग में छिपा लिया। इसके बाद कोहली ड्रेसिंग रूम में अपना बल्ला ढूंढने लगे। इस पर डेविड ने कहा, "मैंने इसे लिया नहीं है। बस उधार लिया था।"

Load More