चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शुक्रवार को शारजाह में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 6 विकेट से हराकर लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की और बेहतर नेट रन-रेट के साथ आईपीएल 2021 की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। यह आरसीबी की लगातार तीसरी हार है। सीएसके के ऑल-राउंडर ड्वेन ब्रावो ने मैच में 4-0-24-3 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए।