राजस्थान रॉयल्स द्वारा ₹6.5 करोड़ में खरीदे गए युजवेंद्र चहल ने कहा, "(आरसीबी के) फैन...अब भी...मुझसे पूछते हैं- आपने इतने पैसे क्यों मांगे?" चहल ने कहा कि आरसीबी डायरेक्टर माइक हेसन ने उन्हें बताया था कि नीलामी में वे किसे रिटेन करेंगे। बकौल चहल, मुझसे रिटेन होने या करने के बारे में ना तो पूछा गया और ना बताया गया।