संतोष सद्गुरु नामक आरसीबी के फैन ने टीम के प्रति प्यार दर्शाने के लिए अपनी विंटेज कार का मेकओवर किया है। उनकी पुरानी फिएट कार के दोनों किनारों पर 'RCB' लिखा है और साथ ही 'ई साला कप नामदे' (इस साल कप हमारा है) लिखा दिख रहा है। उन्होंने पिछले साल अपने स्कूटर को आरसीबी थीम वाला मेकओवर दिया था।