आरसीबी के हर्षल ने बहन के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा नोट, हाल ही में हुआ था बहन का निधन
आरसीबी के ऑल-राउंडर हर्षल पटेल ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिनका हाल ही में आईपीएल-2022 के बीच निधन हुआ था। उन्होंने लिखा, "दीदी...आप हमारे जीवन में सबसे अच्छी और सबसे खुश-मिज़ाज इंसान थीं। आपने अंतिम समय तक बड़ी-से-बड़ी दिक्कतों का सामना मुस्कुराकर किया...मैं वो सब करता रहूंगा...जिसको लेकर आपको मुझ पर गर्व था।"