आरसीबी ने शनिवार को मुंबई इंडियंस को 7-विकेट से हराकर आईपीएल 2022 में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की जबकि मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी हार है। आरसीबी ने 18.3 ओवर में 152 रनों का लक्ष्य हासिल किया जिसमें ओपनर अनुज रावत ने सर्वाधिक 66(47) रन बनाए। मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 68*(37) रन बनाए थे।