आरसीबी ने दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2021 में अपनी सातवीं जीत दर्ज की। आरसीबी 11 मैचों में 14 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि लगातार तीन मैच हारकर राजस्थान रॉयल्स अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने सर्वाधिक नाबाद 50(30) रन बनाए।