आरसीबी ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को 16 रनों से हराकर आईपीएल 2022 में अपनी चौथी जीत दर्ज की जबकि दिल्ली कैपिटल्स की 5 मैचों में यह तीसरी हार है। आरसीबी ने दिनेश कार्तिक के 66*(34) रनों की बदौलत 189 रन बनाए थे जबकि जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 173/7 रन ही बना सकी।