आरसीबी ने जीटी के खिलाफ 82 गेंदों में हासिल किया 148 रनों का लक्ष्य, अंतिम स्थान पर खिसकी एमआई

आरसीबी ने शनिवार को बेंगलुरु में जीटी को 4 विकेट से हराकर आईपीएल 2024 में अपनी चौथी जीत दर्ज की। आरसीबी ने जीटी को 19.3 ओवर में 147 रनों पर ऑल-आउट करने के बाद 13.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ आरसीबी अंकतालिका में 7वें स्थान पर पहुंच गई जबकि एमआई अंतिम स्थान पर खिसक गई।