रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने सोमवार को आईपीएल 2023 का सबसे कम टोटल डिफेंड करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 18 रनों से हरा दिया। आरसीबी ने 126/9 का स्कोर बनाया था और एलएसजी को 19.5 ओवर में 108 के स्कोर पर ऑल-आउट कर दिया। इसके साथ ही आईपीएल 2023 में यह पहली बार है जब एलएसजी ऑल-आउट हुई।