रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ आईपीएल 2023 का अपना सबसे कम पावरप्ले टोटल बनाया। मैच में आरसीबी ने पहले 6 ओवर में 42/0 का स्कोर दर्ज किया। इससे पहले आईपीएल 2023 में आरसीबी का पिछला सबसे कम पावरप्ले टोटल 47/1 था जो 15 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दर्ज हुआ था।