आरोग्य सेतु ऐप पर उपलब्ध होगा यूनिक हेल्थ आईडी नंबर: सरकार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप के साथ जोड़ने की घोषणा की। इससे ऐप के उपयोगकर्ताओं को 14-अंकीय यूनिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता नंबर बनाने का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, "21.4 करोड़ से...अधिक आरोग्य सेतु उपयोगकर्ता अब...ऐप से 14-अंकों का...यूनिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता नंबर...बना सकेंगे।"