उन्हें जेल में अर्धनग्न रखते हैं ताकि कपड़ों से फांसी न लगा लें: एमपी के पत्रकार पर एसएचओ

सीधी (मध्य प्रदेश) में एक पत्रकार समेत 8 लोगों को थाने में अर्धनग्न किए जाने पर एसएचओ मनोज सोनी ने गुरुवार को कहा, "उन्हें हवालात में अंडरवियर में रखते हैं जिससे कोई...कपड़ों से...फांसी न लगा ले।" उन्होंने कहा, "लोग पूरे नग्न नहीं थे...सुरक्षा की वजह से उनको ऐसे रखते हैं।" एसएचओ व उप-निरीक्षक को पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है।