जबलपुर (मध्य प्रदेश) में छत्तीसगढ़ के पुलिसदल को ले जा रही एक एसयूवी डिवाइडर से टकरा गई जिससे उसके चालक की मौत हो गई जबकि 7 अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब नीमच (मध्य प्रदेश) से पुलिसदल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लौट रहा था। हादसे में एक उप-निरीक्षक को गंभीर चोटें आई हैं।