राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, "पिछले साल भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।" उन्होंने आगे कहा, "यह उपलब्धि तब हासिल हुई जब दुनिया व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं का सामना कर रही है।" राष्ट्रपति ने कहा, "ऐसा सरकार के सक्रिय हस्तक्षेप के कारण संभव हुआ है।"