आर्थिक तंगी से जूझ रहे अफगानिस्तान में 60 लाख लोग अकाल से हो सकते हैं प्रभावित: यूएन
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा है कि आर्थिक तंगी, गरीबी व खाद्य असुरक्षा से जूझ रहे अफगानिस्तान में करीब 60-लाख लोग अकाल से प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 2.4 करोड़ लोगों को राहत सहायता की आवश्यकता है और करीब 1.9 करोड़ लोग खाद्य असुरक्षा की गंभीर स्थिति का सामना कर रहे हैं।