आर्य समाज से जारी सर्टिफिकेट विवाह का प्रमाण नहीं माना जा सकता: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कुछ दिनों पहले एक मामले पर सुनवाई में कहा कि आर्य समाज से जारी सर्टिफिकेट विवाह का प्रमाण नहीं माना जा सकता। एक शख्स ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल कर पत्नी को कोर्ट में बुलाने की मांग की थी जबकि महिला ने शादी से इनकार कर कहा कि वह अपनी इच्छा से माता-पिता संग रह रही है।