आर्यन खान से जुड़े मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में एनसीबी के गवाह के.पी. गोसावी के खिलाफ चौथा केस दर्ज किया गया है। गोसावी के खिलाफ पालघर (महाराष्ट्र) में नौकरी के लिए विदेश भेजने के बहाने लोगों से लाखो रुपए लेने के आरोप में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। मामले में गोसावी के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है।