आर्यन ड्रग्स केस में आज निजी कारणों से एनसीबी के सामने पेश नहीं होंगी अनन्या पांडे: खबर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री अनन्या पांडे सोमवार को आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स मामले में एनसीबी के सामने पेश नहीं होंगी। बतौर रिपोर्ट्स, अनन्या ने निजी कारणों का हवाला देते हुए एनसीबी से अगली तारीख देने की मांग की जिसे एजेंसी ने स्वीकार कर लिया। गौरतलब है, एनसीबी ने गुरुवार को अनन्या से करीब दो घंटे तक पूछताछ की थी।