आलू की असामान्य आकृति को भगवान कल्कि का अवतार मानकर यूपी में उसकी पूजा करने लगे लोग

उत्तर प्रदेश के संभल में हाल ही में खुदाई से निकले एक आलू की असामान्य आकृति को देखकर उसे एक मंदिर में रख दिया गया। इसके बाद कई श्रद्धालु उस आलू को भगवान कल्कि का अवतार मानकर उसकी पूजा करने लगे। इस मामले को लेकर फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।